फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, एमसीए, एमएससी भौतिकी विज्ञान की काउंसलिंग के लिए स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच हुई। जांच समिति के सदस्यों ने स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया, एक्ससर्विसमैन कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया, जिसके आधार पर ये अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग में स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्ससर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में होगी। इसके अलावा बी आर्क, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), बीटेक (लेटरल एंट्री), एमटेक और एम फार्मेसी में स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्ससर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के संबंधित दस्तावेज 27 जुलाई को जांच किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें