फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सकों की हड़ताल जारी, चौथे दिन भी मरीजों की लगी लंबी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। प्रदेश में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल के चार दिन हो गए हैं। हड़ताल में चिकित्सक सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक रोगियों को नहीं देख रहे हैं। इससे उपचार एवं चेकअप के लिए आए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चौथे दिन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बैरी, सिविल अस्पताल भोरंज, बड़सर, टौणी देवी, अन्य पीएचसी व सीसएचसी में रोगियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। लोगों ने सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है और सरकार से मांग करते हुए कहा कि चिकित्सकों की जो भी मांगे हैं उन्हें सरकार पूरा करे ताकि वे नियमित अपनी सेवाएं दे सकें और लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस बारे में चिकित्सक अधिकारी एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि हड़ताल को लेकर पहले ही सरकार एवं विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें