फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 4 दिन से लापता युवक का नहीं लग पाया सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के मकान से बिना बताए चला गया युवक, पुलिस छानबीन में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत ललीन के गांव बड्डू में चार दिन से लापता युवक का अभी तक पता नहीं चला है। अश्वनी कुमार (37) पुत्र साधु राम गांव बड्डू पंचायत ललीन 19 फरवरी रात 9:30 बजे से सलौणी स्थित अपने किराये के मकान से बिना बताए कहीं लापता हो गया। अपना मोबाइल व अन्य सामान भी घर पर छोड़ गया। युवक सलौणी में अपना निजी व्यवसाय करता है और विवाहित है।
विज्ञापन


उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में अध्यापक है और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों ने युवक को रिश्तेदारों व अन्य सभी जगहों पर तलाशा पर उसका आज दिन तक कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने 21 फरवरी को पुलिस चौकी भोटा मेें उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें