प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने दिल्ली के चिकित्सकों की संस्था फोरडा के समर्थन में जिला हमीरपुर के सभी चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने केंद्र सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
संघ्ा ने चेतावनी दी है कि चिकित्सकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
मेडिकल ऑफिसर एशोसिएशन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को ठीक नहीं कर रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र इन सिफारिशों को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक दिन रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं, फिर भी केंद्र सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे भविष्य में चिकित्सक सरकारी नौकरी में प्रवेश नहीं करेंगे।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि चिकित्सकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए वरना उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
इस अवसर पर डॉ. रमेश चौहान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. निखिल, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुमन राव, डॉ. मोनिका, डॉ. शालिनी, डॉ. अनुभव, डॉ. नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।