फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चिकित्सकों ने लगाए काले बिल्ले

Thu, 26 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डॉक्टर्स। - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने दिल्ली के चिकित्सकों की संस्था फोरडा के समर्थन में जिला हमीरपुर के सभी चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने केंद्र सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


संघ्‍ा ने चेतावनी दी है कि चिकित्सकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
मेडिकल ऑफिसर एशोसिएशन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को ठीक नहीं कर रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र इन सिफारिशों को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक दिन रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं, फिर भी केंद्र सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे भविष्य में चिकित्सक सरकारी नौकरी में प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि चिकित्सकों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए वरना उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

इस अवसर पर डॉ. रमेश चौहान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. निखिल, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुमन राव, डॉ. मोनिका, डॉ. शालिनी, डॉ. अनुभव, डॉ. नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें