फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सक शबनम का गांव पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा के गांव पिधड़ता की रहने वाली बेटी शबनम का चिकित्सक बनने पर सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। चिकित्सक शबनम ने वर्ष 2022 में किर्गिस्तान के बिश्केक के इंटरनेशनल हाई स्कूल ऑफ मेडिसिन से प्रथम प्रयास में ही एफएमजीई (फॉरन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन) की परीक्षा पास की। इस वर्ष ही शबनम ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की। शबनम अपने गांव की पहली बेटी है, जो चिकित्सक बनी हैं। उन्होंने इसका श्रेय माता रेखा देवी, पिता मनजीत सिंह को दिया है। ग्रामीणों में भाजपा महामंत्री अशोक ठाकुर ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि बेटी ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान एकता, पूर्व प्रधान रेखा देवी, सुनील कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें