हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला मंजेली में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य शिक्षक जगमोहन ने बच्चों को नशे से बचने के लिए जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन करने से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से कैंसर जैसी बीमारियां होती है। इसलिए बच्चे नशे से दूर रहें। इस मौके पर स्कूल मुख्य अध्यापक प्यार चंद और देवराज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।