हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर को 14 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। 18 से 21 दिसंबर को प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने इन चिकित्सकों के पर्सनेलिटी टेस्ट लिए थे। इस साक्षात्कार में उत्तीर्ण चिकित्सकों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया जा रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 14 चिकित्सकों की तैनाती के आर्डर कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंच गए हैं। जल्द ही यह चिकित्सक कॉलेज में ज्वाइन कर सेवाएं देंगे। इससे अब अस्पताल में मरीजों और प्रशिक्षुओं को आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। अस्पताल में 12 विभागों में यह 14 चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
इनमें से एनाटॉमी विभाग में डॉ. कविता चंद्र, फिजियोलॉजी में डॉ. अंजुम बातुल, फार्माकोलॉजी में डॉ. यंगशेन ल्हामो, पैथोलॉजी में डॉ. मनु प्रिया, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. चमन ठाकुर, कम्यूनिटी मेडिसन में डॉ. देवेंद्र कुमार, जनरल मेडिसन में डॉ. गवेशना गार्गी और डॉ. तरुण शर्मा, पेडियाट्रिक्स में डॉ. निवेदिता शर्मा, जनरल सर्जरी में डॉ. योगेंद्र कुमार और डॉ. संचित चौधरी, आर्थोपेडिक्स में डॉ. शिखर डोगरा, गाइनोकोलॉजी में डॉ. मोनिका ठाकुर और एनेस्थिसियोलॉजी में डा. सुनील ठाकुर के ऑडर बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए हुए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान का कहना है कि 14 असिस्टेंट प्रोफेसर के ऑर्डर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए हुए हैं।