फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विशेषज्ञ चिकित्सक किए तैनात, रहने की नहीं की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल नादौन में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तो कर दी है लेकिन अस्पताल मेें कार्यरत चिकित्सकों के लिए आवासों की सुविधा नहीं कर पाई है। इसके चलते चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के साथ स्थित आवासीय भवन खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन


इनमें रहना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। स्थानीय लोगों रमेश, सुरेश, जतिन, प्रवीण, मुकेश आदि ने कहा अस्पताल के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 35 वर्ष पूर्व किया गया है। वर्तमान में आवासीय भवन जर्जर अवस्था है। इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। उचित भवन व्यवस्था न होने से चिकित्सक किराये के कमरों मेें रहने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में मरीजों का इलाज करने के लिए चिकित्सकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में अस्पताल छह विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। अस्पताल में 20 के करीब ऐसा स्टाफ है, जिन्हें रहने के लिए भवन तो है परंतु उनकी हालत जर्जर है। नादौन अस्पताल परिसर में भी उनके ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि आवास परिसरों की मरम्मत करवाई जा रही है और शीघ्र इन्हें चिकित्सकों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें