फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आतिथ्य प्रबंधन पर राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शीतल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की बारहवीं कक्षा की छात्रा शीतल ने राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं दिशांत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय होटल प्रबंधन परिषद और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारत में आतिथ्य शिक्षा और आतिथ्य प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरिअर निर्माण में एनसीएचएम और सीटी के तहत आईएचएम की भूमिका विषय पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छह विद्यार्थियों ने टूरिज्म विभाग के अध्यापक संदीप ठाकुर के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके मूल्यांकन के लिए पूरे देश में पांच जोन बनाए गए थे। प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का केंद्रीय मूल्यांकन दिल्ली में किया गया। अब छत्रैल गांव के मुकेश और रीना देवी की बेटी शीतल को 10 फरवरी को नोएडा में एक लाख रुपये और स्वर्ण पट्टिका, दिशांत को 10 हजार का इनाम जबकि पाठशाला को भी ट्राफी एवं स्वर्ण पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं और स्कूल प्रतिनिधियों को दिल्ली दर्शन एवं ताज महल और बुलंद दरवाजा का भ्रमण करवाया जाएगा। स्कूल में शनिवार को आईएचएम हमीरपुर के विभाग प्रमुख पुनीत बंटा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और निमंत्रण देने के लिए स्कूल पहुंचे। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें