फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर पाठशाला पोर्टल से भी करें रेमेडियल टीचिंग : संघ

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश शिक्षा विभाग को एक मांग-पत्र प्रेषित किया है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आपदा के समय हुए अनियोजित अवकाश के एवज में रेमेडियल टीचिंग शुरू की गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में चार दिन और शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में करीब दो सप्ताह बाढ़, सड़क बाधित होने सहित विविध आपदा कारणों से अवकाश हुए हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के आदेश उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। प्रतिदिन एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की योजना इस समय लागू की जा रही है। इस योजना को समस्त जिलों को अपने जिले में हुई छुट्टियों के अनुसार अपनाने के निर्देश दिए जाएं।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महासचिव विजय हीर, प्रवक्ता संजय ठाकुर सहित अन्यों ने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहीं अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। दो अवकाश होने पर एक दिन अवकाश में भी कक्षाएं लगाने की बजाय डिलीट पाठ्यक्रम को चिह्नित कर उसे मूल्यांकन से बाहर किया जाए। ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प रखा जाए, क्योंकि अवकाश के दिन विद्यार्थी काफी कम संख्या में स्कूल आते हैं। ऐसे में रेमेडियल क्लासें ऑनलाइन लगाने की व्यवस्था की जाए और इसके कंटेंट हर घर पाठशाला अपने पोर्टल से चलाए, ताकि बच्चे कभी भी इनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन







(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें