फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मिट्टी के साथ गोबर के दीयों से भी रोशन होगी दिवाली

Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गाय के गोबर से बने पर्यावरण के अनुकूल दीये। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। इस बार दिवाली पर घरों में गाय के गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल दीये रोशनी बिखेरेंगे। बगारटी की स्नेहलता ने गोबर से दीये बनाने का काम शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

वह दुकानदारों को पांच रुपये प्रति दीया दे रही हैं, जबकि ग्राहकों के लिए कीमत छह रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि दीये जलने के बाद बची सामग्री का उपयोग लोबान के रूप में भी किया जा सकेगा।
स्नेहलता ने इस काम में गांव की एक अन्य महिला को भी रोजगार दिया है। दोनों मिलकर दीये तैयार कर रही हैं। अब तक उन्हें 500 दीयों के ऑर्डर मिल चुके हैं। स्नेहलता ने बताया कि उनका प्रयास है कि त्योहार पर लोग मिट्टी और अन्य पारंपरिक दीयों के साथ गोबर से बने दीयों का भी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

इससे पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
बाक्स:
ऐसे तैयार होते हैं गोबर के दीये
गाय के गोबर को अच्छी तरह छानकर और अरारोट के साथ गूंथकर मुलायम मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे सांचे में डालकर दीये का आकार दिया जाता है। इन्हें धूप में सुखाया जाता है, ताकि ये पूरी तरह कठोर हो जाएं। सूखने के बाद दीये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाते हैं। जलने के बाद इनकी बची सामग्री का उपयोग लोबान के रूप में किया जा सकता है।

गाय के गोबर से बने पर्यावरण के अनुकूल दीये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें