फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिव्या बनीं चकमोह कॉलेज की सीएससीए अध्यक्ष

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह की नव नियुक्त केंद्रीय छात्र परिषद इकाई की कार्यकारिणी।(स्रोत:
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में शुक्रवार को सत्र 2023-24 की केंद्रीय छात्र परिषद निर्वाचित इकाई के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। नई कार्यकारिणी में दिव्या को अध्यक्ष, ईशा शर्मा को उपाध्यक्ष, पलक को सचिव, तनीषा कुमारी को सह सचिव, कक्षा कक्ष से रितिका ठाकुर, अमीशा बनियाल, ईशा शर्मा, तनीषा कुमारी, खुशबू शर्मा, अंकिता पटियाल, पलक, नेहा चौधरी, मुस्कान, दिव्या, सामाजिक कार्यक्रम से पूनम कुमारी, तमन्ना शर्मा, सांस्कृतिक से प्रियंका कुमारी, बनीता, खेलकूद से शुभम संख्यान, विनय कु मार, एनएसएस से अंकुश कुमार, विवेकता को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ के बाद कार्यकारिणी के प्रधान ने अपने विचार साझा किए। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ठाकुर ने नई कार्यकारिणी से सहयोग के साथ कार्य करने का आग्रह किया। महाविद्यालय की प्रवक्ता प्रो. पवना पठानिया ने भी छात्रों का धन्यवाद किया। इस मौके पर केंद्रीय छात्र परिषद के संचालक डॉ. विशाल शर्मा सहित समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें