फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में पंचायत निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, 5.11 लाख की डाली रिकवरी

Mon, 04 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी के तहत एक पंचायत में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिलने के बाद खंड विकास कार्यालय बमसन ने पंचायत पर 5,11,711 रुपये की रिकवरी डाली है। पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि वह यह राशि 15 दिन के भीतर खंड विकास कार्यालय बमसन में जमा करवाए।
विज्ञापन

28 अप्रैल को संबंधित पंचायत प्रधान को नोटिस जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि समय पर राशि जमा न होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जांच में सामने आया कि पंचायत में 88 सीमेंट बैग पत्थर हो चुके थे। लगभग 85 सीमेंट बैग पूर्व प्रधान ने पंचायत सचिव के हस्ताक्षर के बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए थे, लेकिन जिन कार्यों के लिए ये बैग दिए गए थे, वे जमीन पर नहीं हुए।
विज्ञापन

वहीं, खंड विकास अधिकारी टौणी देवी-बमसन, वैशाली ने बताया कि रिकवरी राशि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। जिला पुलिस को शिकायत सौंपी गई है, जिसने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें