फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस की तैयारी कर रहे जिलावासी

विज्ञापन
हमीरपुर में दुकान में दीये खरीदते लोग।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए जिले के बाशिंदे भी पूरी तैयारी कर रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस दिन का हर प्रभु भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहा है। लोग दिवाली की तरह इस दिन की तैयारियां कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत करना है।
विज्ञापन

जैसे दिवाली के दिन हर घर में दीये जलते हैं, उसी तर्ज पर 22 जनवरी को लोग दीये जलाएंगे। इसके लिए जिला हमीरपुर में भी दीयों की खरीदारी और धार्मिक ग्रंथों रामायण, हनुमान चालीसा व अन्य की मांग बढ़ रही है। जिले में कुम्हार रंग-बिरंगे व अलग-अलग प्रकार के दीये बना रहे हैं, ताकि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में दीपक जला सकें। राजनीतिक संगठन भी इसके लिए अभियान चला रहे हैं। लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों में दीये जलाने, मंदिरों, घरों में भजन कीर्तन करने का आह्वान कर रहे हैं।


दिवाली पर दीयों की बहुत खरीदारी होती है। उसके बाद इक्का, दुक्का लोग ही दीयों की खरीदारी करते हैं। अब दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले 60 वर्षों से दीए बना रहे हैं तथा बेच रहे हैं। अब प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आ का रहा है। लोग दीये खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


-बह्म दास, कारीगर



घरों में पूजा आरती करने के लिए लोग दीये खरीदते हैं। 22 जनवरी को भी दीयों की अधिक मांग होगी। इसके लिए रंग-बिरंगे दीये दुकान में सजा दिए हैं। लोग यहां से खरीद रहे हैं।

-कांता देवी, विक्रेता

अभी तक धार्मिक पुस्तकों की इतनी मांग नहीं बढ़ी हैं लेकिन भविष्य में इन पुस्तकों की मांग बढ़ती जाएगी। अभी तो इक्का दुक्का लोग ही इन किताबों की खरीदारी कर रहे हैं।
मोहित शास्त्री, धार्मिक पुस्तक विक्रेता

सुबह शाम घर में दीये बना रहे हैं। जैसे जैसे मांग बढ़ती जाएगी, लोगों को दीये उपलब्ध करवाते जाएंगे। प्रभु श्रीराम के चरणों में हर व्यक्ति को दीया जलाना चाहिए ताकि इस ऐतिहासिक पल का वह भी गवाह बन सके।
विज्ञापन


धर्मपाल, कारीगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें