फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुंडखर में अंडर-14 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से

Tue, 27 Aug 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। अंडर-14 वर्ग में लड़कों की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 30 अगस्त तक उपमंडल भोरंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में खेली जाएगी। इसमें हमीरपुर जिला के छह शिक्षा खंड़ों के करीब 550 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन




प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला हमीरपुर के एडीपीओ करतार सिंह ने बताया कि माइनर खेलों में खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तर पर कोचिंग कैंप में भाग लेकर खेल नियमों को सीखा है। माइनर खेल में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और चैस में हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, गलोड़, बिझड़ और भोरंज ब्लॉक के 240 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसी तरह माइनर खेलों जैसे हैंडबाल, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग और रेसलिंग में सभी ब्लाकों के खिलाड़ी सीधे प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।



उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 550 से अधिक खिलाड़ी चार दिन तक खेल प्रदर्शन करेंगे। नादौन ब्लॉक के शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समन्वयक बनाया गया है। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर के प्रधानाचार्य ओंकार देव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया मंगलवार 27 अगस्त के 11 बजे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें