हमीरपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान आयुर्वेद और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, प्राकृतिक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। प्रतिभागियों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी तनुजा नागपाल ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद की उपयोगिता को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद