हिम आंचल पेशनर संघ नादौन इकाई की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघ
कांगू(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक बुधवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में कांगू में हुई, जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने सदस्यों को वर्तमान में चल रही संघ गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पेंशनरों की ओर से जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमेंट, कम्युटेशन आदि की वकाया राशि, लंबित चिकित्सा बिलों का शीध्र भुगतान व महंगाई भत्ता की लंबित किस्तें जारी करने की मांग दोहराई गई।
वहीं, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने खंड इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी और खंड में सदस्यता कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने का आह्वान किया गया। प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरूषोत्तम दास शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया कि पेंशनरों की लंबित मांगों के संबंध में संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में नौ जनवरी को शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक में जगदीश चंद शर्मा, पुरूषोत्तम दास, जगदीश शर्मा, अवनीश कुमार, जुल्फी राम, देशराज, सुख देव शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।