फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिम बस कार्ड बनाने में दिव्यांगों और विद्यार्थियों ने दिखाया अधिक रुझान

Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर का चित्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। एचआरटीसी की ओर से शुरू की गई हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा का अभी तक दिव्यांग, विद्यार्थी और पुलिस कर्मियों में अधिक रुझान दिखा है। हमीरपुर डिपो के तहत अभी तक करीब 600 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इनमें 105 दिव्यांगों और 158 विद्यार्थियों ने कार्ड बनवाए हैं। वहीं, अन्य श्रेणियों के लोग भी कार्ड बनवा रहे हैं। नवंबर की शुरुआत में ही हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई थी। पहले चयनित लाभार्थियों के संबंधित विभागों की ओर से कार्ड बनाए जाते थे। उसी आधार पर एचआरटीसी की बसों में उन्हें निशुल्क और रियायती यात्रा की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

अब सरकारी बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों को 236 रुपये का हिम बस कार्ड बनाना होगा। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। कार्ड खो जाने या टूटने पर 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा।
इसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा। करीब 22 कैटागिरी के लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें