फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में 15 वर्षों से नहीं बन पाया टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
नपं नादौन के कार्यालय परिसर में पार्क किए वाहन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के बस अड्डे के निकट रोजी-रोटी कमा रहे टैक्सी चालक 15 वर्षों से टैक्सी स्टैंड बनने का इंतजार कर रहे हैं। टैक्सी चालकों ने कहा कि आज तक उनकी इस मांग को पूरा करने में उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। टैक्सी यूनियन के प्रधान परविंद्र कटोच ने कहा कि पहले बस अड्डा शहर के वार्ड एक में होता था। करीब 40 वर्ष पूर्व इसे वहां से शिफ्ट कर वर्तमान स्थल पर बनाया गया था। इसके बाद यहां इंद्रपाल मार्केट का निर्माण किया गया और बस अड्डे को वर्तमान स्थल पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

तभी से यहां टैक्सियों का चलन भी आरंभ हुआ। इसके बाद जब टैक्सियों की संख्या बढ़ी तो 2005 में टैक्सी यूनियन की स्थापना की गई। कटोच ने कहा कि 15 वर्षों से टैक्सी चालक यह टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग कर रहे हैं जोकि आज तक पूरी नहीं हो पाई। टैक्सी चालकों को खरीड़ी मैदान के बाहर सड़क किनारे जुगाड़ के सहारे ही बैठना पड़ता है। यहां उन्होंने एक बैनर लगा रखा है और बैठने के लिए केवल एक बेंच है। कड़ी धूप हो या बरसात ऐसी विपरीत स्थितियों में भी उन्हें यही खुले आसमान तले दिन-रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनके ग्राहकों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कटोच ने मांग की है कि टैक्सी चालकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बस अड्डे के निकट टैक्सी स्टैंड बनाया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि नादौन में नया बस स्टैंड बनाने की योजना हो तो इस नए बस अड्डे में भी टैक्सी स्टैंड का प्रावधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें