फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खस्ताहाल संपर्क सड़कें बनीं परेशानी की सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत खस्ताहाल संपर्क सड़कें वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि संपर्क सड़कों पर आवाजाही जान को जोखिम मेंं डालने के बराबर है लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2022 में बरसाती आपदा के बाद ऐसी कोई भी सड़क नहीं है, जिसमें गड्ढे न पड़े हुए हों। स्थानीय लोगों प्रदीप, राकेश, पुनीत, राधिका, सुनीता आदि ने कहा कि उपमंडल नादौन के अंतर्गत वार्ड नंबर दो और तीन को जोड़ने वाली ब्यास नदी संपर्क सड़क और औद्योगिक क्षेत्र नादौन से एनएच को जोड़ने वाला और मानपुल बाजार से सेरा की ओर से जाने वाले धनेटा मुख्य मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि समस्या ध्यान में हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें