फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोर्ट के आदेश पर भी नहीं मिली जमीन, शिकायत लेकर डीसी के पास पहुंचीं बुजुर्ग

विज्ञापन
तहसीलदार के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला। संवाद
विज्ञापन
कहा, निचले स्तर के अधिकारी नहीं कर रहे कोई कार्रवाई, 25 वर्षों से काट रही है कोर्ट के चक्कर
विज्ञापन

उपायुक्त ने तहसीलदार को दिए मामले की जांच के आदेश, तहसीलदार ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अणु खुर्द गांव की 96 वर्षीय बुजुर्ग रोशनी शनिवार को कोर्ट के आदेश के बावजूद अपनी जमीन न मिलने की शिकायत लेकर उपायुक्त और तहसीलदार हमीरपुर के पास पहुंची। बुजुर्ग महिला रोशनी ने कहा कि वह कई बार कोर्ट के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय से लेकर तहसीलदार कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं और लिखित रूप से भी गुहार लगा चुकी हैं। लेकिन, निचले स्तर के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने संज्ञान लेते हुए तहसीलदार हमीरपुर को इस मामले को तत्काल निपटाने के आदेश दिए हैं। महिला ने कहा कि वह 25 वर्षों से अपनी जमीन को पाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं। अदालत ने 2000 में फैसला उनके हक में सुनाया था जिसमें एक कनाल 17 मरले भूमि उसकी निकली। हालांकि, जिसके पास यह जमीन थी उसने हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट में केस चलने के बाद 10 मार्च 2009 को यह फैसला भी महिला के हक में सुनाया गया और विभाग को यह जमीन महिला के नाम करने के आदेश दिए गए। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद दूसरे पक्ष वाले सर्वोच्च न्यायालय में चले गए। सर्वोच्च न्यायालय ने भी हाई कोर्ट के फैसले का यथावत रखा और मामले को वापस हाईकोर्ट में भेज दिया। 21 जनवरी 2018 में यह मामला दोबारा से हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। महिला रोशनी देवी ने कहा कि वर्ष 1995 में उनके परिवार के नाम भूमि की गई थी वह कागजों में तो पूरी थी लेकिन पैमाइश में कम थी। उन्होंने इसकी दुरुस्ती की अपील उपायुक्त हमीरपुर से की। उपायुक्त हमीरपुर ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने की सलाह दी। उसके बाद लगभग 25 वर्षों तक केस चला और फैसला उनके हक में आया। पिछले एक वर्ष से जमीन का इंतकाल करवाने के लिए राजस्व विभाग के पास जा रही हैं, लेकिन कर्मचारी और अधिकारी इस कार्य में अड़चन डाल रहे हैं। वहीं, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने महिला को आश्वासन दिया कि जो भी कार्रवाई होनी है उसे शीघ्र किया जाएगा। वहीं, तहसीलदार हमीरपुर सुभाष कुमार ने कहा कि कानून के तहत जो भी कार्रवाई होगी उसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें