फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टेबल टेनिस में धनेटा स्कूल विजेता, हमीरपुर पब्लिक स्कूल बना उपविजेता

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में चल रही मेजर खेलों में बास्केटबॉल के पहले सेमीफाइनल मुका
विज्ञापन
वेट लिफि्टंग में मेजबान परोल स्कूल विजेता और लंबलू रहा उपविजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में चल रही अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में स्कूलों ने विजेता और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक शलेंद्र व सहायक समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टेबल टेनिस में रावमापा धनेटा विजेता और हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर उप विजेता बना। इसी तरह जूड़ो में ब्लू स्टार हमीरपुर विजेता और रावमापा कांगू उपविजेता रही। बॉक्सिंग मुकाबले में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर विजेता और रावमापा कक्कड़ उपविजेता बना। वेट लिफ्ंिटग में 45 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में अभेदना ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला ठठवाणी गोल्ड मेडल, अहाना परोल स्कूल सिल्वर मेडल व आरती चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। 49 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में अक्षरा ठाकुर हाई स्कूल ठठवाणी ने गोल्ड मेडल, सिमरन परोल में सिल्वर और कोमल लंबलू ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में भावना ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला ठठवाणी ने गोल्ड मेडल, दीपिका लंबलू ने सिल्वर मेडल और आदिति धीमान बोहणी ने कांस्य पदक जीता। 59 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में नेहा कुमारी ठठवाणी ने गोल्ड मेडल, मुस्कान बोहणी ने सिल्वर मेडल व काजल परोल ने कांस्य पदक जीता। 64 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता के मुकाबले में महक रावमापा लंबूल ने गोल्ड मेडल और स्नेहा रावमापा परोल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अतिरिक्त बास्केटबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी ने रावमापा टिक्कर खतरियां को हराया। मेजबान परोल ने एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर व रावमापा बधानी ने रावमापा भरेडभ और रावमापा टौणी देवी ने न्यू ईरा पब्ल्कि स्कूल डेरापरोल को पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पहले मुकाबले में टौणी देवी स्कूल ने साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी को 48-17 के अंतर से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रावमापा बधानी और मेजबान परोल के बीच खेला जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल के प्रधानाचार्य विपिन माहिल ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उप निदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर अनिल कौशल रविवार को करेंगे तथा विजेता व उप विजेता रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें