पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वार्षिक खेलकूद दिवस पर प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत स
हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वीरवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला खेल अधिकारी विवेक वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की प्ररेणा दी।
खेलकूद अध्यापक अनिल कुमार ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राचार्य संजय कुमार ने वार्षिक खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए खेल मूल्यों अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बास्केटबाल, गोला फेंक, वॉलीबाल, रस्साकशी, बाधा दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गोला फेंक (छात्र)ध्रुव ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और अनमोल ने तृतीय छात्रा वर्ग में शिवांगी ने प्रथम,आकांक्षा ने द्वितीय और श्रद्धा तृतीय और वॉलीबाल (छात्र वर्ग) में बारहवीं बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।