फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में विकास कार्यों को लेकर धौलागिरी पर्वत से नहीं होगी छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आगामी समय में विकास कार्यों को लेकर धौलगिरी पर्वत छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर की बजट बैठक में मंदिर की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ताकि पहाड़ी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
विज्ञापन

बाबा बालकनाथ मंदिर न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष मंदिर में कई विकासात्मक कार्य करवाएं जाते हैं लेकिन इस वर्ष मंदिर न्यास द्वारा पहाड़ के साथ किसी भी प्रकार का कार्य न करवाने का निर्णय लिया गया है ताकि मंदिर की सुरक्षा संपूर्ण तरीके से की जा सके। एशियन बैंक के सहयोग से आगामी समय में मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मंदिर न्यास ने भी वर्ष 2023-24 के लिए के लिए 36 करोड़ रुपये का बजट रखा हुआ है। इसमें श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाएगी। वहीं इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी धर्म सिंह नेगी ने कहा कि मंदिर न्यास की बैठक में फैसला लिया गया है कि जितने भी मंदिर परिसर में विकासात्मक कार्य होने हैं। वह भौगोलिक क्षेत्र को देखकर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें