धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बुधवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें 200 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय हमीरपुर के सहायक आचार्य (अंग्रेजी) प्रो. मदन सिंह ने शिरकत की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक प्रतियोगिता, लंबी कूद और फन गेम जैसी अनेक गतिविधियां करवाई गईं।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम स्थान पर, पलक द्वितीय स्थान पर और महक तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, छात्र वर्ग में आर्यन प्रथम स्थान पर, अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान और गौरव तृतीय स्थान पर रहे।
छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर, अभिषेक गुलेरिया द्वितीय स्थान पर, गौरव तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर महक, तृतीय स्थान पर निधि रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर व गौरव द्वितीय स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर आर्यन रहे।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग में निधि पहले स्थान पर, पलक दूसरे स्थान पर तथा नीतिका तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में अभिषेक गुलेरिया ने प्रथम स्थान, आर्यन ने द्वितीय स्थान तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम स्थान पर, पलक दूसरे स्थान पर और महक तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में अभिषेक गुलेरिया ने प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, इंद्रजीत तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में वंशिका प्रथम, महक दूसरे, पलक तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में अभिषेक गुलेरिया प्रथम और अभिषेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में वंशिका प्रथम, महक दूसरे स्थान पर, पलक तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार एवं पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय, डॉ. प्रीतम चंद, डॉ. अंजना आदि उपस्थित रहे।