फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विशेष पूजन कर भक्तों ने लिया गुरु का आशीर्वाद

Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विशेष पूजन कर भक्तों ने लिया गुरु का आशीर्वादशिवपुरी धाम समताना में आस्था व श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सवस्वामी शेखर सुमन ने गुरु की महिमा को समझायासंवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिले से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवपुरी धाम समताना में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम रही। इस मौके पर विशेष पूजन के अलावा भजन-कीर्तन व सत्संग के कार्यक्रम दिनभर चलते रहे। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हाजिरी भरकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजन के साथ अपने गुरु शिवपुरी धाम के प्रणेता एवं संरक्षक स्वामी शेखर सुमन का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ सुबह करीब 7:30 बजे ग्रह पूजन से हुई। इसके बाद गुरु पूजन का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने धार्मिक मान्यता के अनुसार 16 प्रकार से आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन का पूजन कर अपनी आस्था और विश्वास को प्रकट किया। उन्हें पंचामृत से स्नान कराया। श्रृंगार कर आरती उतारी। भजन-कीर्तन कर गुरु का महिमा का बखान किया। पूजन के बाद गुरु स्वामी शेखर सुमन ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। अनुयायियों को मंत्र दीक्षा भी दी।
विज्ञापन

स्वामी शेखर सुमन ने गुरु पूर्णिमा, गुरु और ओम नम: शिवाय मंत्र का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं पर प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। गुरु के बिना हम अपने अंतिम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। गुरु अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है, सही और गलत का भेद सिखाकर हमें अच्छा इंसान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को समर्पित यह पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवायश् मन को एकाग्र करने, सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की आराधना के साथ सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भंडारे के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें