दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने 19,88,622 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। दो नवंबर को मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नकद चढ़ावे और बकरों की नीलामी से 11,35,310 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, पर्ची के माध्यम से दान के रूप में 8,53,312 रुपये चढ़ाए गए। मंदिर में श्रद्धालुओं ने 550 मिलीग्राम सोना और 29 ग्राम 350 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे में प्राप्त हुई। इनमें 129 अमेरिकी डॉलर, 25 ब्रिटिश पाउंड, 20 यूरो, 45 कनाडाई डॉलर, 420 यूएई मुद्रा इकाइयां और 105 सऊदी अरब रियाल शामिल हैं। इसके साथ ही पांच कुवैती मुद्रा इकाइयां और एक ओमानी मुद्रा इकाई भी चढ़ावे में मिली। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से अन्य देशों की मुद्रा भी अर्पित की गई। कार्यकारी मंदिर अधिकारी एवं ढटवाल तहसीलदार सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए न्यास प्रयासरत है।