फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Mon, 02 Nov 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच: सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मोरसू सुल्तानी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।

सफाई अभियान:
पटलांदर स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवी पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक स्कूल परिसर और मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाएंगे।

भंडारा:
मुंडखर गांव में आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा के विराम पर पूर्वाह्न 11:30 से शाम चार बजे तक भंडारा आयोजित होगा।

धार्मिक आयोजन:
खतरवाड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास संतोष दास महाराज श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।

काम की बात:
बिजली बंद:
बिजली उपमंडल धनेटा के धनेटा-कश्मीर 11 केवी फीडर की आवश्यक मरम्मत और टहनियों की कांट छांट का कार्य सुबह नौ से शाम छह बजे तक होगा। कार्य के चलते कश्मीर, मनसाई, बेहरड़ व जसाई, दाड़, टेहली,प्लासी पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों व जल आपूर्ति परियोजनाओं और आस-पास के अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें