फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिना हेलमेट के पहुंच रहे बाहरी राज्यों के श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर सरपट दौड़ा रहे वाहन, हो सकता है हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाने वाले बाहरी राज्यों के श्रद्धालु यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध, ज्वालाजी आने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालु बिना हेलमेट के ही दोपहिया दौड़ा रहे हैं। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दोपहिया वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहनों के पुलिस चालान भी काटती है लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक नियमों को ताक पर रख कर बिना हेलमेट के सड़कों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन



लोगों दीपक, अश्वनी, मदन, पुरुषोत्तम, कमलदेव आदि ने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले यह दोपहिया वाहन बाजार में पूरे जोर से हार्न बजाते हुए निकलते हैं। इन दोपहिया वाहनों में साइलेंसर भी लगाए होते हैं। यह दोपहिया वाहन जब बाजार से होकर गुजरते हैं तो इनके साइलेंसर की आवाज बहुत जोर से आती है, जिससे खासी परेशानी होती है। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि नियमों के तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें