फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 17 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ज्येष्ठ रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की अधिक संख्या दर्ज की गई। रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। मंदिर में पंजाब, हरियाणा एवं देश-विदेश के श्रद्धालु आए थे।
विज्ञापन


मंदिर परिसर पूरा दिन बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा। भारी भीड़ होने से श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुले रखा।

दियोटसिद्ध में शनिवार शाम को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शनिवार को अधिक संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंच गए थे। मंदिर की सराय भी भर चुकी थी। जगह न मिलने पर कई श्रद्धालुओं ने सराय के बरामदे में रात बिताई। कुछ नजदीकी होटलों में ठहरे थे। पंजाब के अधिकतर श्रद्धालु शाहतलाई से दंडवत यात्रा कर दियोटसिद्ध मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इसके चलते मंदिर 24 घंटे खुला रखा गया। ठहरने और खाने की भी उवित व्यवस्था की गई।
- ईश्वर दास, दियोटसिद्ध मंदिर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें