फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों के विकास का खाका पोर्टल पर अपलोड

Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की पंचायतों के विकास का खाका ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड हो गया है। जिला परिषद के माध्यम से पंचायत में होने वाले कार्यों की स्वीकृति पंचायती राज मंत्रालय की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025-26 में जिला में तीन करोड़ 19 लाख रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। जिला पंचायत विकास योजना से संबंधित संपूर्ण कार्य निष्पादित करने हेतु 31 मार्च की तिथि निर्धारित थी।
निर्धारित तिथि तक विकास कार्यों की योजना तैयार करने के बाद ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इस योजना में ग्रामीण समुदाय की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। जिला पंचायत विकास योजना को पंचायती राज मंत्रालय स्वीकृति प्रदान करता है। विभिन्न विकासात्मक बिंदुओं के आधार पर यह योजना तैयार की जाती है। नौ थीम्स पर योजना तैयारी होती है। इस दौरान पंचायतों में विभिन्न डंगे लगाना, पेयजल स्रोत बनाना, रास्तों का निर्माण सहित अन्य विकासात्मक कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें