फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों के विकास का खाका ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड

Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक साल में होने वाले जिला की पंचायतों के विकास का खाका ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड हो गया है। जिला की 248 पंंचायतों ने वित्त वर्ष 2025-26 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित संपूर्ण कार्य निष्पादित करने हेतु पंचायतों को 31 जनवरी को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि में पंचायतों ने योजना को तैयार करने के बाद इसे ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया है। पंचायतों ने नौ थीमस पर ग्राम पंचायत विकास योजना को तैयार कर इसे अंतिम रूप प्रदान किया।
ग्राम पंचायत विकास योजना गांव के विकास और बुनियादी सेवाओं के लिए बनाई जाने वाली एक साल की योजना है। इसे पंचायत प्रधान सहित ग्रामीण मिलकर तैयार करते हैं। इस योजना में ग्रामीण समुदाय की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। योजना में ग्राम पंचायतों के वार्षिक बजट की तैयारी होती है।
विज्ञापन

जीपीडीपी (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) को पंचायती राज मंत्रालय ही स्वीकृति प्रदान करता है। विभिन्न विकासात्मक बिंदुओं के आधार पर यह योजना तैयार की जाती है। योजना की विस्तृत जानकारी के उपरांत ही पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों के लिए फंड जारी करता है। इसी फंड से पंचायतों में डंगे लगाना, पेयजल स्त्रोत बनाना सहित अन्य विकासात्मक कार्य किए जाते हैं।
कोट

जिला की सभी 248 पंचायतों ने वित्त वर्ष 2025-26 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर दी है। इस योजना को ई-स्वराज ग्राम पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इस योजना में पंचायतों में एक साल में होने वाले कार्यों का उल्लेख होता है।
विज्ञापन

-शशि बाला, जिला पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें