हमीरपुर। जिले में सड़क हादसे के घायलों को मुफ्त और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों से अब तक योजना के तहत इलाज पाने वाले मरीजों का ब्योरा मांगा है।
जानकारी के मुताबिक विभाग आकलन करेगा कि योजना का जमीनी स्तर पर कितना लाभ मिल रहा है। कितने मरीजों को कैशलेस उपचार दिया गया है। इसके तहत अस्पतालों से मरीजों की संख्या, उपचार की स्थिति और खर्च का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है।
जिले में 16 अस्पतालों को इस योजना से सूचीबद्ध किया है। इन अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ योजना के तहत मरीजों को तत्काल भर्ती और उपचार की सुविधा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि पीएम राहत योजना का आकलन किया जा रहा है। संवाद