फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिलान्यास के बावजूद बीडीओ कार्यालय को नहीं मिला नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ताल
विज्ञापन

वर्षों पुराने भवन में लिखी जा रही है 52 पंचायतों के विकास की गाथा, हो रही दिक्कत
मैहरे की तर्ज पर बिझड़ी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी का खंड विकास कार्यालय पिछले कई सालों से पुराने भवन में ही 52 पंचायतों के विकास की गाथा लिख रहा है। शिलान्यास के बावजूद भी इसे नया भवन नसीब नहीं हो सका है। विधानसभा चुनाव से पहले 1 सितंबर 2022 को तत्कालीन पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस कार्यालय के लिए नए भवन के लिए भूमि का पूजन कर शिलान्यास भी किया था लेकिन आज तक उस स्थान पर शिलान्यास पट्टिका के अलावा कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। पुराने जर्जर कार्यालय में एक साथ 52 पंचायतों के कर्मचारियों को बैठक आयोजित करने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों राजीव, राकेश, प्रदीप, नरैण सिंह, सुषमा कुमारी आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार को विकास खंड मुख्यालय पर मिनी सचिवालय मैहरे की तर्ज पर बिझड़ी में एक ऐसे भवन का निर्माण करवाना चाहिए जहां पर लोगों को एक ही छत के नीचे सभी कार्यालयों की सुविधा मिल सके। इस संदर्भ में विकास खंड बिझड़ी के प्रधान एसोसिएशन के प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय के भवन को मिनी सचिवालय के तौर पर बनाने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उधर, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाना मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए पहले भी प्रयास किए गए हैं और आगे भी इसके निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें