भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने सोमवार को डेरा परोल स्कूल में नवनिर्मित बॉस्केटबाल कोर्ट का उद्घाटन किया। यह मैदान दस लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। युवाओं की बॉस्केटबाल में रुचि को देखते हुए नए सिरे से मैदान का निर्माण किया गया है। इस दौरान विधायक ने युवाओं सेे खेेलों में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनेे का आह्वान किया।
विधायक कमलेेश कुमारी यंग फाइमर क्लब डेरा की ओर से आयोजित बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंची। उन्होंने विजेता टीम डेरा परोल व उपविजेता टीम ऊना को पुरस्कृत किया। इस दौरान विधायक ने जिम व ग्राउंड के लिए सोलर लाइट सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की। यंग फ्रेंड्स क्लब डेरा परोल के प्रधान सोनू सहित अन्य ने विधायक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमों नेे भाग लिया।