फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक कौशल ने घंगोट में नवाजे होनहार विद्यार्थी

विज्ञापन
घंगोट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते निरीक्षण विंग के उपनिदेशक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला शिक्षा निरीक्षण विंग उपनिदेशक हमीरपुर जगदीश कौशल ने मंगलवार को अपनी टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंगोट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थी पुरस्कृत किए।
विज्ञापन

घंगोट में प्रतिभा खोज पहल के अंतर्गत कक्षा दसवीं की छात्रा तनिशा, भानु प्रताप, उत्कर्ष, पंकज ठाकुर और दिव्यम और कक्षा जमा दो (कला) में साहिल पटियाल, सुहानी ठाकुर, नेहा, शैलजा कुमारी और श्वेता रानी को जगदीश कौशल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जगदीश कौशल को प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने बेहतरीन कार्यों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निरीक्षण विंग ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति जांची और प्री-बोर्ड परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के लिए उचित निदानात्मक और उपचारात्मक शिक्षण का आह्वान किया। शिक्षकों की टीचर डायरी भी सही पाई गई और स्कूल में हुए शैक्षिक प्रयोगों और टीएलएम का जायजा लिया गया। कौशल और मंजुला शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रगति को सराहते हुए स्कूल को बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें