सचित्र:
नादौन(हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय में शिरकत की। उन्होंने कक्षा नवमीं, दसवीं, जमा एक के बच्चों को परीक्षाओं के लिए कटिबद्ध रहने व परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से तैयारी करने का संदेश दिया। उपायुक्त ने बच्चों को जिंदगी में सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर सफलता पाने का संदेश दिया और माता-पिता व अध्यापकों की बातों का अनुपालन करने के लिए कहा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया गया कि आने वाले समय में केंद्रीय विद्यालय नादौन के संसाधनों में वृद्धि के लिए निधि उपलब्ध करवाएंगे। विद्यार्थियों ने उपायुक्त से पढ़ाई व पाठ्य सहगामी क्रियाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया और विद्यालय की साफ सफाई, रखरखाव व प्रयोगशालाओं की प्रशंसा की।