फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने सुजानपुर की पंचायतों में विकास कार्यों का लिया जायजा

Thu, 23 Jul 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानुपर में विकास कार्यों का जायजा लेतीं उपायुक्त। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड सुजानपुर की पंचायतों चबूतरा, बनाल, बढ़ेई, दाड़ला और धमड़ियाना का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सड़कों, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग और अन्य योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित हिम ईरा फूड वैन का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य सामग्री के स्टॉक, रखरखाव, वितरण प्रक्रिया, गुणवत्ता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की।
गंधर्वा राठौड़ ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाकर समाज सेवा में योगदान दे रही हैं।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप, कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, विभागीय अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें