फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो हफ्ते में थाने में जमा करवाएं हथियार, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद लाइसेंसी हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के 16 दिनों के भीतर जिला में 21 फीसदी लाइसेंसी हथियार धारकों ने पुलिस थाना में अपने हथियार जमा करवा दिए हैं। 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद ही जिला दंडाधिकारी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने आदेश जारी कर चुनाव परिणाम घोषित होने तक हथियारों को जमा करवाने को कहा था।
विज्ञापन

हालांकि यह आदेश पुलिस, अर्ध सैनिक बलों और सुरक्षा बलों पर लागू नहीं हैं। 16 दिनों में अधिकतर लाइसेंसी हथियार धारकों ने हथियार अभी तक पुलिस के पास जमा नहीं करवाएं है। जिला में अभी तक केवल 21 प्रतिशत लोगों ने ही अपने हथियार जमा करवाएं है। लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि जिला में 5800 लाइसेंसी हथियार धारक हैं। अभी तक केवल 1250 लोगों ने अपने हथियार जमा करवाएं हैं। सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पुलिस थानों में जमा करवाने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति दिए गए समय में अपने हथियार जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें