फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो साल में आठ किलोमीटर सड़क पक्का नहीं कर पाया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। दो साल में भी सरला बड्डू, चकमोह सड़क को पक्का नहीं किया जा सका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांव सरला से चकमोह वाया बड्डू सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। नियमों के अनुसार यह कार्य वर्ष 2021 में समाप्त होना चाहिए था। लेकिन, दो वर्ष बीत गए हैं और काम पूरा नहीं हो पाया है। आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क को अभी तक पूरी तरह पक्का नहीं किया गया। विभाग दो साल में आठ किलोमीटर सड़क को पक्का नहीं कर पाया। इसके निर्माण कार्य पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। वहीं, रखरखाव कार्य पर 46 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन, दो वर्षों में यह कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अब इस निर्माण कार्य की लागत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास लगते गांवों के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार जानबूझकर काम नहीं कर रहा। पूरी सड़क उखाड़ दी गई थी, लेकिन सड़क पर ठेकेदार पानी भी नहीं फेंकता। जगह-जगह धूल मिट्टी उड़ती रहती है। दो वर्षों से यह धूल मिट्टी उनके घरों में गिर रही है।
घंघोट कलां के निवासी रणवीर सिंह, एडवोकेट ऋषि धीमान, राकेश सिंह ने कहा कि इस धूल के कारण उनके घर के काफी लोगों को एलर्जी की शिकायत हो गई है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में दलचेहड़ा के रहने वाले युवक मोहित इसी सड़क पर दुर्घटना में घायल हुए। ठेकेदार की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और जल्द से जल्द सड़क का काम पूरा किया जाए। दलचेहड़ा गांव के लोग इससे पहले भी एक बार सड़क जाम कर चुके हैं और अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन, विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। इस बारे में विभाग के अधिशाषी अभियंता देवराज ने कहा कि ठेकेदार को हिदायत दी जा चुकी है। जल्द ही इस सड़क का काम पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें