फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नववर्ष के आगमन पर जिले में जगह-जगह लगाए भंडारे

विज्ञापन
वीर भूमि टैक्सी यूनियन हमीरपुर के सदस्य हलवा बांटते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में नववर्ष के उपलक्ष्य पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। डिडवीं टिक्कर के पुराने बाजार संतोषी माता मंदिर के बाहर जलेबी, पकौड़ों का भंडारा लगाया गया। इन भंडारों का आयोजन हर बार नववर्ष के उपलक्ष्य पर स्थानीय जनता के सहयोग से किया जाता है। बड़ी संख्या में कई गांवों के लोग भंडारे का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में बिझड़ी के ताल स्टेडियम में पुलिस चौकी बिझड़ी की ओर से नववर्ष के आगमन पर माता की चौकी व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक माता के भजनों पर जमकर नाचे। उन्होंने बिझड़ी पुलिस को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा, डीएसपी बड़सर शेर सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह सचिव कृष्ण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इसी के साथ नादौन के साथ लगती बेला पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पहाड़िया बाबा मामा रेड़ा के मंदिर, वीर भूमि टैक्सी यूनियन ने रविवार को नव वर्ष के मौके पर बस अड्डे में सबको हलवा बांटा। यूनियन के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि नववर्ष के मौके पर यह भंडारा लगाया है। इस मौके पर स्थानीय दुकानदारों व बस अड्डे पर यात्रियों को हलवा बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें