फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चुनाव में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने की मांग

Wed, 24 Apr 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एसडीएम नादौन को ज्ञापन सौंपती प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति ने मंगलवार को हमीरपुर, सुजानपुर और नादौन में निर्वाचन अधिकारियों को आने वाले चुनावों में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे। समिति की जिला संयोजक रेखा गौतम ने कहा कि चुनाव में नशे का प्रयोग करके युवा पीढ़ी को नशे का आदी बनाया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो ही रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति पूरे प्रदेश भर में निर्वाचन अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए ज्ञापन सौंप कर इसे नियंत्रित करने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर में भी जिला संयोजक रेखा गौतम और नादौन ब्लॉक की संयोजक अंजना ने एसडीएम नादौन और सुजानपुर में सुशील और हमीरपुर में उर्मिला और रजनीश की अगुवाई में ज्ञापन सौंपे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें