फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगस स्कूल में वाणिज्य और विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान नादौन से हमीरपुर जाते समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस की स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल के मुख्य गेट के पास मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर एक शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान प्रबंधन समिति ने स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुषमा कुमारी ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंगस में वाणिज्य एवं विज्ञान विषय की कक्षाएं संचालित न होने की वजह से दसवीं पास करके विद्यार्थी अन्य स्कूलों में स्थानांतरित हो जाते हैं। विद्यालय में छात्रों की संख्या कई बार कम हो जाती है। इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा गया है। उसमें नए शैक्षणिक सत्र से दोनों विषयों में कक्षाएं शुरू करने का आग्रह किया गया है और साथ ही राजनीतिक शास्त्र में पिछले लंबे अरसे से प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है, उसे भरने की भी मुख्यमंत्री से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें