फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से हमीरपुर वाया कोट बस सेवा शुरू करने की मांग

Mon, 03 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। जाहू से वाया कोट, दशमल होते हुए हमीरपुर तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठी है। इस रूट पर सरकारी बस सुविधा न होने से यात्रियों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों मनोज, अमन, अनीता, अजय आदि ने बताया कि भोरंज अस्पताल, कंज्याण और हमीरपुर जाने के लिए लोगों को बीच रास्ते में बसें बदलनी पड़ती हैं। इससे समय की बर्बादी होती है और बुजुर्गों व महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि जाहू, कोट, दशमल और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए हमीरपुर आते-जाते हैं। यदि इस रूट पर एचआरटीसी की नियमित बस सेवा शुरू होती है तो हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की मांग अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें