फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से सुबह बिलासपुर के लिए बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पांच बजे के बाद आठ बजे जाती है बस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के तहत सुबह के समय बस्सी से बिलासपुर के लिए वाया तरक्वाड़ी, भ्याड़ बस सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह पांच से आठ बजे के बीच कोई भी नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को मजबूरन टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, रमन शर्मा, विजय कुमार, कुशल कुमार, रीना देवी, सीमा, नीतू ठाकुर और कमलेश कुमारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बस्सी से एक निजी बस चलती है। उसके बाद सुबह आठ बजे तक कोई बस सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


इसके चलते करीब तीन घंटे तक यात्रियों के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की है कि बस्सी से तरक्वाड़ी, टिक्कर होते हुए बिलासपुर के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाए, जिससे लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें