हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ ने वर्ष 2017 में प्लेसमेंट आधार पर नियुक्त प्रधानाचार्यों को नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरी शर्मा, उपाध्यक्ष अक्षत ठाकुर, मुश्ताक मोहम्मद, कार्यालय सचिव अश्वनी ठाकुर, महासचिव विजय शर्मा आदि ने कहा कि प्रदेश में 2017 से प्रधानाचार्यों को नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को नियमित करने की सरकार से मांग की है।