हमीरपुर। वन विभाग ने बाल स्कूल हमीरपुर के परिसर में पेड़ उखाड़ने और पीपल के पेड़ को नुकसान पहुंचाने पर संबंधित ठेकेदार को जुर्माना लगाया है। कुछ दिन पहले स्कूल प्रशासन ने भी परिसर और चहारदीवारी के समीप पीपल के पेड़ को पहुंचाए नुकसान के बारे में संज्ञान लिया है। यहां पर वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के दौरान यह नुकसान हुआ था। स्कूल प्रशासन ने ठेकेदार को पीपल के पेड़ के इर्द-गिर्द टियाला बनाने और उसे संरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग हमीरपुर बीट के रेंजर अजय चंदेल ने कहा कि पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया है।