फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को नियमित करने की मांग

Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय टीजीटी कला संघ ने 30 सितंबर तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके अनुबंध और जॉब ट्रेनी आधार पर कार्यरत शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि इसमें टीजीटी, प्रवक्ता, सीएंडवी और जेबीटी शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि नियमितीकरण के सभी लाभ एक अक्तूबर से देय किए जाएं और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद पात्र शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग से सभी संबंधित शिक्षकों का डाटा लेकर नियमितीकरण आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

अवाहदेवी में लगाया भंडारा
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बाबा सरवन नाथ की पुण्यतिथि पर वीरवार को अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर माथा टेककर उपस्थित साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। करीब 46 वर्ष पूर्व बाबा सरवन नाथ ने अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में समाधि ली थी। उनका मुख्य स्थान हरियाणा के अंबाला जिले में है। इसके चलते हर वर्ष अंबाला सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु समाधि स्थल पर माथा टेकने और आशीर्वाद लेने अवाहदेवी पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें