रसूखदार लोगों पर अड़ंगा डालने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की गोइस पंचायत में संपर्क सड़क के लिए दान की गई भूमि को विभाग के नाम करने की लोगों ने मांग उठाई है। लोगों ने रोष व्यक्त किया है कि क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोग इसमें अड़ंगा डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों जुल्फी राम, रक्षवीर, अशोक, अनिल, अजय, कपिल, नवीन, अमित, सुमित, दिला देवी, पूजा, शीला, कौशल्या, सीताराम, शक्ति देवी ने कहा कि ब्लॉक समिति हेड से जारी की गई 55 हजार की राशि से सलोनी, नूरबेल, डदोई बाया डुगयाड अनुसूचित जाति बस्ती तक संपर्क सड़क का निर्माण करवाया गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने भूमि दान में दी है। उन्होंने बताया कि भूमि दान देने के लिए एक व्यक्ति को अधिकृत किया गया है। उनका आरोप है कि सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कुछ रसूखदार लोगों की ओर से इसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है। उन्होंने सरकार तथा विभाग से मांग की है कि इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करवाया जाए। इस संबंध में विभाग के एसडीओ सुरेश कौंडल ने कहा कि मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।